देश की खबरें | भारत की संपत्तियों को ‘बेचने’ की योजना है एनएमपी: वाम दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख वामपंथी दलों ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह भारत की संपत्तियों को बेचने की योजना है जो ‘विनाशकारी’ साबित होगी।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त देश के प्रमुख वामपंथी दलों ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह भारत की संपत्तियों को बेचने की योजना है जो ‘विनाशकारी’ साबित होगी।

माकपा ने अपने मुखपत्र ‘पीपुल्ल्स डेमोक्रेसी’ के एक संपादकीय में कहा, ‘‘भाजपा के अगुवाई वाली राजग सरकार ने भारत के सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने की योजना की घोषणा की है।’’

उसने यह भी कहा कि इस कदम की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बड़ी ही सरलता से प्रमुख मुद्दों को टाल गईं।

वामपंथी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि इस योजना के तहत कुछ चुनिंदा कारोबारियों को फायदा पहुंचाना है।

भाकपा ने एक बयान में कहा कि एनएमपी केंद्र सरकार की ‘जन विरोधी आर्थिक नीतियों’ के क्रम में उठाया गया एक कदम है।

पार्टी महासचिव डी राजा ने आरोप लगाया, ‘‘यह विनाशकारी है। हम सभी जानते हैं कि यह मौद्रिकरण सरकारी संपत्तियों को बेचने और निजीकरण करने से ठीक पहले का कदम है। सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियां जारी हैं।’’

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की घोषणा की। इसके तहत यात्री ट्रेन, रेलवे स्टेशन से लेकर हवाई अड्डे, सड़कें और स्टेडियम का मौद्रिकरण शामिल हैं। इन बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निजी कंपनियों को शामिल करते हुए संसाधन जुटाये जायेंगे और संपत्तियों का विकास किया जायेगा।

निजी निवेश हासिल करने के लिए चेन्नई, भोपाल, वाराणसी एवं वडोदरा सहित भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के करीब 25 हवाई अड्डे, 40 रेलवे स्टेशनों, 15 रेलवे स्टेडियम और कई रेलवे कॉलोनियों की पहचान की गयी है। इन्हें निजी क्षेत्र के निवेश से विकसित किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी