जरुरी जानकारी | एनएमडीसी ने चालू वित्त वर्ष में अबतक रिकॉर्ड चार करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजानिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी ने चालू वित्त वर्ष में अबतक चार करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया है।

नयी दिल्ली, 19 मार्च सार्वजानिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी ने चालू वित्त वर्ष में अबतक चार करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया है।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 3.5 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया था।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "एनएमडीसी ने एक वित्त वर्ष में चार करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन करने वाली देश की पहली कंपनी बनने का इतिहास का रचा है।"

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक उत्पादन का स्तर 4.2 करोड़ टन तक पहुंच जाएगा।

मंत्रालय ने बताया कि एनडीएमसी ने वर्ष 2030 तक दस करोड़ प्रति वर्ष उत्पादन करने वाली कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है।

मंत्रालय ने एक अलग बयान में बताया कि उसने ड्रोन का उपयोग करके खनिजों की खोज के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी-खड़गपुर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली हैदराबाद स्थित एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज