नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी ने बृहस्पतिवार को इस खनिज पदार्थ की कीमत तुरंत प्रभाव से 200 रुपये प्रति टन बढ़ा दी। अब यह 3,450 रुपये प्रति टन हो गयी है।
लौह अयस्क इस्पात निर्माण में उपयोग होने वाली प्रमुख सामग्री है।
यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.
शेयर बाजार को दी जानकारी में एनएमडीसी ने कहा कि उसने उच्च गुणवत्ता के लौह अयस्क की कीमत 200 रुपये बढ़ाकर 3,450 रुपये प्रति टन कर दी है। वहीं कम गुणवत्ता वाले लौह अयस्क की कीमत भी 200 रुपये बढ़ाकर 3,160 रुपये प्रति टन कर दी है।
कंपनी ने कहा कि नयी दरें आठ अक्टूबर 2020 से प्रभावी होंगी।
यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.
नयी कीमतों में रॉयल्टी, जिला खनिज कोष (डीएमएफ), राष्ट्रीय खनिज खोज न्यास (डीएमईटी), उपकर, वन अनुमति शुल्क और अन्य कर शामिल नहीं है।
लौह अयस्क की कीमतों में इससे पहले संशोधन पांच सितंबर को किया गया था। एनएमडीसी इस्पात मंत्रालय के तहत काम करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।
राष्ट्रीय खनिल विकास निगम यानी एनएमडीसी लौह अयस्क के साथ ही तांबा, रॉक फास्फेट, चूना पत्थर, डोलोमाइट और जिप्सम जैसे कई अन्य खनिजों की भी खोज करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY