देश की खबरें | बांग्लादेश में छिपकर एनएलएफटी अवैध वसूली, अपहरण की वारदात को अंजाम दे सकता है:रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) पड़ोस के बांग्लादेश में छिपकर आने वाले महीनों में अवैध वसूली और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी एक रिपोर्ट में यह आशंका जतायी हैं।

अगरतला, 30 जून प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) पड़ोस के बांग्लादेश में छिपकर आने वाले महीनों में अवैध वसूली और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी एक रिपोर्ट में यह आशंका जतायी हैं।

राज्य एवं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाल में तैयार इस रिपोर्ट, जिसकी प्रति पीटीआई के पास भी उपलब्ध है, में कहा गया है कि उग्रवादी संगठन वित्तीय हालत खराब होने और कई उग्रवादियों के आत्मसमर्पण करने से कमजोर पड़ने के बावजूद सक्रिय है और इसके कई नेता बांग्लादेश में जबकि कुछ म्यांमा और मिजोरम में छिपे हुए हैं।

इस संगठन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1997 में प्रतिबंधित कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि कभी 500 उग्रवादियों वाले इस संगठन में अब करीब 40 सदस्य ही बचे हैं।

अगरतला में हाल में हुई एक बैठक के दौरान तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया कि प्रतिबंधित संगठन के नेताओं के विवरण, संगठन के ढांचे और इनके शिविरों के संबंध में किए गए विचार-विमर्श के मुताबिक, संगठन में फिलहाल करीब 40 सदस्य हैं और इसके अधिकतर नेता बांग्लादेश में हैं।

हालांकि, रिपोर्ट में बांग्लादेशी सुरक्षा बलों द्वारा चिट्टागौंग पहाड़ी क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने की सराहना भी की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन का स्वयंभू महासचिव उत्पल देबवर्मा, स्वयंभू वित्त सचिव सोनाधन देबवर्मा और युवा मामलों का स्वयंभू सचिव सचिन देबवर्मा बांग्लादेश में छिपे हैं जबकि ऐसा माना जाता है कि संगठन का सलाहकार बिस्व मोहन देबवर्मा मिजोरम में और संगठन का स्वयंभू अध्यक्ष म्यांमा में छिपा हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संगठन के सदस्यों की गतिविधियां त्रिपुरा में सामने आई हैं और इसके एक सदस्य ने आत्मसमर्पण किया जबकि बाकी उग्रवादी वापस बांग्लादेश चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू