देश की खबरें | नीतीश की सुरक्षा में फिर सेंधमारी, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर बम फटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने गृह जिले नालंदा में मंगलवार को उनके सभास्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर बम विस्फोट हुआ।

बिहारशरीफ, 12 अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने गृह जिले नालंदा में मंगलवार को उनके सभास्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर बम विस्फोट हुआ।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के अनुसार यह घटना यहां जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सिलाव में एक हाई स्कूल परिसर के अंदर हुई।

सभा स्थल के करीब विस्फोटक ले जाने वाले संदिग्ध शुभम कुमार को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ ।

मिश्रा ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया में एक पटाखा जैसा दिखता है, लेकिन विस्फोटक की प्रकृति और उसे ले जाने वाले के मकसद के बारे में जांच की जा रही है।’’

उल्लेखनीय है कि पटना के बाहरी इलाके बख्तियारपुर में एक विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पर हमला करने के एक महीने से भी कम समय में उनकी सुरक्षा में फिर से यह चूक हुई है।

सं अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\