देश की खबरें | विरोध में नारे लगा रहे युवकों से बोले नीतीश, माता-पिता से जाकर पूछ लो ‘राजद शासनकाल’ के बारे में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक चुनावी सभा के दौरान विरोध में नारेबाजी कर रहे युवकों से कहा कि वे अपने माता-पिता से जाकर ‘राजद शासनकाल’ के बारे में पूछ लें। उन्होंने युवकों से कहा कि उनकी मां सही-सही बात बताएंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरपुर, 25 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक चुनावी सभा के दौरान विरोध में नारेबाजी कर रहे युवकों से कहा कि वे अपने माता-पिता से जाकर ‘राजद शासनकाल’ के बारे में पूछ लें। उन्होंने युवकों से कहा कि उनकी मां सही-सही बात बताएंगी।

मुजफ्फरपुर के कांटी में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार की सभा में कुछ लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस पर नीतीश ने नारेबाजी कर रहे लोगों से कहा, “क्यों मुर्दाबाद कह रहे हो, जिसको जिंदाबाद कह रहे हो उसको सुनने के लिये जाओ।”

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- अगर GST फेल है, तो पुरानी कर प्रणाली लागू करना चाहिए.

उन्होंने कहा, ''हम समाज को एक करने में लगे हुए हैं और वह लोग लगे हुए कि समाज को फिर बांट दो । फिर झगड़ा का माहौल पैदा कर दो।''

नीतीश ने नारेबाजी करने वाले युवकों से कहा, ''आप लोगों को यहां कोई कुछ नहीं करेगा। 10 लोग हो और यहां हजारों लोग हैं। कोई तुमको कुछ नहीं करेंगे। कुछ करेंगे तो उनको लाभ मिलेगा।''

यह भी पढ़े | COVID-19 को मात देकर घर लौटे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताई यह अहम बात.

जदयू प्रमुख ने प्रदेश की पिछली राजद सरकार के शासन काल की ओर इशारा करते हुए नारेबाजी करने वालों से पूछा, '' क्या हाल था । अपने माता—पिता से जाकर पूछ लो कि शाम होने के बाद घर से बाहर निकल पाते थे । स्कूल में पढ़ाई होती थी । कोई इलाज होता था । जरा जान लो । पूछ लो घर के अंदर और पिता ठीक नहीं बताएगा लेकिन अपनी माता से पूछोगे वह सही बात बतला देगी।''

उन्होंने राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, ''क्या करते थे जी। पति (लालू) अंदर (चारा घोटाला मामले में जेल) गए तो पत्नी (राबडी) को गद्दी (मुख्यमंत्री पद) पर बिठा दिया । महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम हुआ । गरीब बच्चे प्राथमिक विद्यालय भी नहीं जा पाते थे ।''

नीतीश ने उन युवकों से कहा कि कुछ लोग भ्रम में डालकर वोट लेना चाहते हैं लेकिन लोग होशियार रहें।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम है आपस में झगड़ा करा देना। इस तरह का काम वैसे लोग करते हैं, जिनको काम करने में रुचि नहीं है। कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं। हम उनको धन्यवाद देते हैं। मेरे खिलाफ बोलने से मेरा प्रचार होता है। मेरे खिलाफ बोलते रहिए, इससे मुझे कोई एतराज नहीं है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका