देश की खबरें | नीतीश को दिवास्वप्न देखना बंद करना चाहिए, 2024 में कोई ‘वैकेंसी’ नहीं है : रविशंकर प्रसाद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह समझ लेना चाहिए कि देश के शीर्ष पद के लिए ‘‘कोई वैकेंसी नहीं है।’’
पटना, 29 अप्रैल लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह समझ लेना चाहिए कि देश के शीर्ष पद के लिए ‘‘कोई वैकेंसी नहीं है।’’
प्रसाद प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण के प्रसारण को लेकर बिहार भाजपा मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सवालों का जवाब दे रहे थे।
इस दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन के जुड़ी बैठक के पटना में आयोजित होने की संभावनाओं के बारे में बात करने पर प्रसाद ने बेहद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘क्या देश में दिवास्वप्न देखने पर कोई रोक है?’’
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन मैं नीतीश बाबू को विनम्रता से याद दिलाना चाहता हूं कि यह एचडी देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल का जमाना नहीं है। देश स्थाई सरकार और महान नेता चाहती है।’’
पटना साहिब से लोकसभा सदस्य प्रसाद ने कहा, ‘‘नीतीश बाबू को यह याद रखने की जरूरत है कि 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई ‘वैकेंसी’ नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश कि जनता के लिए इतना कुछ किया है और उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलता रहेगा।’’
पत्रकारों द्वारा बिहार कारा नियमावली में ‘विवादित’ बदलाव कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी की हत्या के मामले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल करते हुए कहा कि आपकी सरकार यह कानून क्यों लायी और फिर उसे विलोपित किया? प्रसाद ने कहा कि जब कोई भी कानून लाया जाता है या विलोपित किया जाता है, तो उसका कोई आधार होता है। सरकार बताए कि कानून लाया क्यों गया था?
प्रसाद ने कहा, ‘‘जी कृष्णैया की हत्या नृशंस दुर्भाग्यपूर्ण हत्या है। हम उनके परिवार की पीड़ा के साथ हैं।’’
रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण है जिसका 52 ओं में प्रसारण किया जाता है, जिसमें दुनिया की 11 एं भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)