एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीतीश कुमार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को सिद्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ के मंत्र को बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली जीत का सबसे बड़ा रहस्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक बार फिर सार्वजनिक मंच से स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बिहार में गठबंधन का नेतृत्व करेंगे ,भले ही उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड का प्रदर्शन भाजपा के मुकाबले अच्छा ना रहा हो।

देश की खबरें | नीतीश कुमार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को सिद्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: मोदी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ के मंत्र को बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली जीत का सबसे बड़ा रहस्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक बार फिर सार्वजनिक मंच से स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बिहार में गठबंधन का नेतृत्व करेंगे ,भले ही उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड का प्रदर्शन भाजपा के मुकाबले अच्छा ना रहा हो।

प्रधानमंत्री मोदी बिहार और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिली विजय के उपलक्ष्य पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: बीजेपी सांसद सनी देओल ने कहा-मुख्यमंत्री पंजाब में रेल यातायात बहाल करने में मदद करें.

बिहार को अपने लिए सबसे खास बताते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आप आज बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो मेरा जवाब भी जनता के जनादेश की तरह स्पष्ट और साफ सुथरा है। चुनाव जीतने का एक ही रहस्य है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र की जीत हुई है बिहार में।’’

बिहार की जीत को विकास कार्यों की भी जीत बताते हुए मोदी ने कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर साफ कर दिया कि उसे क्यों लोकतंत्र की ज़मीन कहा जाता है।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 के 2,546 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 1,90,323 हुई, अब तक 1,960 मरीजों की मौत: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई, बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प के लिए बिहार ने जो अपार प्यार दिया है उससे मैं और हमारी पूरी टीम अभिभूत हैं। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता नीतीश जी के नेतृत्व में हर बिहारवासी के साथ इस संकल्प को सिद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।’’

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बिहार में तीन बार सरकार में रहने के बाद भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसकी सीटों में बढ़ोतरी हुई।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पहली बार भाजपा जदयू से अधिक सीटें जीतने में सफल रही है। भाजपा को जहां 74 सीटें मिली वहीं जदयू 43 सीटों पर सिमट कर रह गई।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).