देश की खबरें | नीतीश कुमार सोमवार को जद(यू) की डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को पार्टी की डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, छह सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को पार्टी की डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़े | Western Railway: पश्चिम रेलवे ने 12 सितंबर से 6 जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया.

जद(यू) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बड़े ‘स्क्रीन’ लगाये जाएंगे, जहां लोग मुख्यमंत्री का भाषण देख-सुन सकेंगे।

यह कार्यक्रम रविवार को ही होना था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त को निधन हो जाने के बाद सप्ताह भर के राजकीय शोक के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार दो सितंबर को शुरू किये गये पार्टी के डिजिटल मंच से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे अपनी प्रथम डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी के कई नेताओं ने राज्य की राजधानी में यहां विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को कुमार के संबोधन को देखने के लिये औपचारिक रूप से न्योता दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना