देश की खबरें | विपक्ष की बैठक से एक दिन पहले नीतीश कुमार ने ममता बनर्जी से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से बातचीत करने के लिए यहां सर्किट हाउस पहुंचे । बनर्जी शुक्रवार को होने वाली विपक्षी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आई हैं।

पटना, 22 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से बातचीत करने के लिए यहां सर्किट हाउस पहुंचे । बनर्जी शुक्रवार को होने वाली विपक्षी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आई हैं।

जदयू के शीर्ष नेता कुमार और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने लगभग 15 मिनट तक बात की।

ममता बनर्जी ने इस दौरान नीतीश कुमार से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। नीतीश कुमार इस सप्ताह की शुरुआत में बीमार पड गए थे, परिणामस्वरूप उनकी चेन्नई की यात्रा और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

बैठक के बाद अपने फेसबुक पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘पटना में आज मुझसे मिलने के लिए समय निकालने के लिए नीतीश जी का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपसी हित और चिंता के विभिन्न मामलों पर चर्चा करने का अवसर पाकर खुशी हुई। मैं रचनात्मक कार्यों में शामिल होने की उनकी इच्छा के लिए वास्तव में आभारी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने का मौका मिला जो हमारे संबंधित राज्यों और हमारे राष्ट्र के समग्र विकास को प्रभावित करते हैं। नीतीश जी का नेतृत्व और अनुभव बिहार की प्रगति और चुनौतियों का समाधान करने में सहायक रहा है। भविष्य के उनके सभी प्रयासों के लिए मैं अपनी शुभकामनाएं देती हूं।’’

उल्लेखनीय है कि पटना में आयोजित की जा रही इस बैठक का विचार बनर्जी ने तब दिया था जब नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दो महीने पहले कोलकाता में उनसे मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\