देश की खबरें | बीबीसी कार्यालयों के सर्वेक्षण से जुड़े सवाल टाल गए नीतीश कुमार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीबीसी के नयी दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वेक्षण से जुड़े सवालों को टाल दिया।
पटना, 14 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीबीसी के नयी दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वेक्षण से जुड़े सवालों को टाल दिया।
अपनी ‘समाधान यात्रा’ के तहत समस्तीपुर जिले पहुंचे कुमार से पत्रकारों ने बीबीसी कार्यालयों के सर्वेक्षण के बारे में सवाल पूछे थे।
कुमार ने कहा, ‘‘वो तो चलता रहना है ;ऐसी चीजें होती रहती हैं।"
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार सरकार की सहयोगी कांग्रेस और बाहर से समर्थन दे रही माकपा ने बीबीसी कार्यालयों के सर्वेक्षण की तीखी आलोचना की है।
इससे पहले समाधान यात्रा के तहत मुजफ्फरपुर पहुंचे कुमार ने राजनीतिक सवालों के जवाब देने से परहेज किया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से हुई बातचीत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नए गवर्नर आ रहे हैं। इसकी सूचना देने की पुरानी परंपरा रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार राज्य सरकार से बातचीत करती है। केंद्रीय गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)