देश की खबरें | नीतीश ने ‘पिछले दरवाजे से राजनीति के दौर’ का माकूल जवाब दिया : टीआरएस नेता कविता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधायक के. कविता ने बुधवार को कहा कि बिहार में हुआ राजनीतिक घटनाक्रम पूरे देश के लिए एक सकारात्मक बदलाव है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘पिछले दरवाजे से राजनीति के दौर’ का सटीक जवाब दिया है।
हैदराबाद, 10 अगस्त तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधायक के. कविता ने बुधवार को कहा कि बिहार में हुआ राजनीतिक घटनाक्रम पूरे देश के लिए एक सकारात्मक बदलाव है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘पिछले दरवाजे से राजनीति के दौर’ का सटीक जवाब दिया है।
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और नालंदा विश्वविद्यालयों ने हमेशा दुनिया को रास्ता दिखाया है और अब देश के लिए भी वही कर रहे हैं।
टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह पूरे देश के लिए सकारात्मक बदलाव है क्योंकि नीतीश कुमार ने ‘पिछले दरवाजे से राजनीति के दौर’ का बहुत अच्छी तरह से जवाब दिया है, मैं यह व्यक्तिगत रूप से मानती हूं...पिछले दरवाजे की राजनीति चाहे एक तरफ हो या दूसरी तरफ हो, यह रुकना चाहिए और बिहार ने रास्ता शुरू कर दिया है।’’
नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने की घोषणा की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। कुमार ने बुधवार को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
कविता ने आगे कहा कि वह बिहार के लोगों द्वारा दिए गए फैसले को बनाए रखने के लिए कुमार और महागठबंधन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि,यह उनकी घरेलू समस्या है जिसे मैं नहीं जानती कि किसने किसकी पीठ में छुरा घोंपा, लेकिन आखिरकार बिहार के लोग नीतीश को मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)