Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने संक्रमण से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 'बाल सहायता योजना' देने की घोषण की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बच्चे जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई है और जिनमें से कम से कम एक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है, उन्हें 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने की घोषणा की है.
पटना, 30 मई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बच्चे जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई है और जिनमें से कम से कम एक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है, उन्हें 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने की घोषणा की है.
नीतीश ने रविवार को ट्वीट कर कहा, " ऐसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा".
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 1491 नए मामले, 48 मरीजों की मौत
उन्होंने कहा, "जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी. ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा".
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

