देश की खबरें | नितिन गडकरी रामपुर में करेंगे ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन करेंगे।
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा स्वदेशी शिल्पकारों-दस्तकारों के "हुनर हाट" का आयोजन रामपुर के नुमाइश मैदान में किया जा रहा है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, गडकरी डिजिटल माध्यम से इस आयोजन का उद्घाटन करें। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना और उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौके पर मौजूद रहेंगे।
रामपुर में 18 से 27 दिसंबर तक आयोजित हो रहे "हुनर हाट" में देश के कोने-कोने के स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद और देश के हर हिस्से से लजीज़ पकवान उपलब्ध होंगे। इसके अलावा देश के प्रसिद्द कलाकारों द्वारा हर रोज प्रस्तुत किये जाने वाले पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम वहां आने वाले लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण होंगे।
इस "हुनर हाट" में "अनेकता में एकता की संस्कृति" का जीता-जागता एहसास लोग कर सकेंगे। इस "हुनर हाट" में 27 दिसंबर 2020 को "आत्मनिर्भर भारत" कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।
नकवी ने कहा कि रामपुर के "हुनर हाट" में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्रप्रदेश, झारखण्ड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल एवं अन्य क्षेत्रों से हुनर के उस्ताद कारीगर अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपडे, कागज़, मिटटी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आयेंगे
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

