जरुरी जानकारी | नीति आयोग की शासी परिषद की 24 मई को बैठक, मोदी करेंगे अध्यक्षता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, 16 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग की शासी परिषद की 24 मई को होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शासी परिषद की इस बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं जबकि शासी परिषद नीति आयोग का शीर्ष निकाय है। सभी मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री इसके सदस्य होते हैं।
आम तौर पर शासी परिषद की पूर्ण बैठक हर साल होती है। पिछले साल यह बैठक 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई थी।
शासी परिषद की पहली बैठक आठ फरवरी, 2015 को हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Record And Milestone: इंग्लैंड को हराकर फाइनल की बर्थ कंफर्म करना चाहेगी टीम इंडिया, आज के मुकाबले में ये बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
सूरत पुलिस की सतर्कता: ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, लोगों को जागरूक करने के लिए जारी किया 'डेमो वीडियो'
India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Stats: आज के मुकाबले में ये भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं खास रिकॉर्ड, यहां देखें आकंड़े
Rang Panchami 2026: 8 मार्च को मनाया जाएगा रंगों का त्योहार, जानें इस दिन का धार्मिक महत्व और पूजा विधि
\