देश की खबरें | ‘दृश्यम’ फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत का हैदराबाद के अस्पताल में निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रहस्य-रोमांच से भरपूर 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का निर्देशन करने वाले फिल्मकार निशिकांत कामत का सोमवार को निधन हो गया। वह 50 साल के थे।
हैदराबाद, 17 अगस्त रहस्य-रोमांच से भरपूर 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का निर्देशन करने वाले फिल्मकार निशिकांत कामत का सोमवार को निधन हो गया। वह 50 साल के थे।
एआईजी अस्पताल ने बताया कि वह पिछले दो साल से लिवर सिरोसिस बीमारी से लड़ रहे थे।
यह भी पढ़े | Rain in Delhi: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव तो कहीं नजर आई लंबी ट्रैफिक.
कामत के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें बुखार आने और अत्यधिक थकान महसूस होने की शिकायत के बाद 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि वह पिछले दो साल से वह लिवर सिरोसिस बीमारी से ग्रसित थे। शुरुआत में हमने उन्हें एंटीबायोटिक और कुछ अन्य दवाइयां दीं, जिससे उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन बाद में लिवर का काम करना धीरे-धीरे बंद कर देने के कारण उनकी हालत बिगड़ गयी। ’’
निर्देशक को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई। रविवार को सांस लेने में परेशानी बढ़ गयी और रक्तचाप भी बढ़ गया। इसके बाद शरीर के कई अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। शाम चार बजकर 24 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली ।
कामत ने ‘फोर्स’ और इरफान खान अभिनीत ‘मदारी’ फिल्म भी बनायी थी ।
अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट किया, ‘‘निशिकांत के साथ मेरा जुड़ाव केवल ‘दृश्यम’ तक ही नहीं था। उनके साथ मेरे अच्छे संबंध थे। वह शानदार व्यक्ति थे, जो हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्दी उन्होंने साथ छोड़ दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)