देश की खबरें | निशंक ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने में मददगार ‘‘मनोदर्पण’’ कार्यक्रम की शुरूआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं की बढ़ती मानसिक परेशानियों के समाधान के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंगलवार को ‘‘मनोदर्पण’’ कार्यक्रम की शुरूआत की । इसमें ऐसे कई रचनात्मक कार्य एवं सुझाव हैं जिससे विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कोविड-19 संक्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं की बढ़ती मानसिक परेशानियों के समाधान के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंगलवार को ‘‘मनोदर्पण’’ कार्यक्रम की शुरूआत की । इसमें ऐसे कई रचनात्मक कार्य एवं सुझाव हैं जिससे विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पूरी दुनिया कोविड-19 की एक विकट परिस्थिति से गुजर रही है । ऐसे में स्वाभाविक है कि दबाव और तनाव मनुष्य को प्रभावित करे ।

यह भी पढ़े | N-95 Mask Warning: छिद्रयुक्त श्वासयंत्र लगे एन-95 मास्क से नहीं होगा वायरस से बचाव, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इस स्थिति को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना है । हमें परिस्थितियों का गुलाम बनने की बजाए उनका मुकाबला करना है।’’

मंत्री ने कहा कि बच्चों में काफी ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा बाहर निकलना चाहती है लेकिन कहीं कैद कर दिया जाए तब समस्याएं आती हैं।

यह भी पढ़े | Assam 'Bahubali' Fake Viral Image: हिरण के बच्चे को डूबने से बचाते हुए लड़के की तस्वीरें वायरल, पोस्ट में उसे बताया गया असम का असली बाहुबली, जानें क्या है इस दावे की सच्चाई.

निशंक ने कहा कि ऐसी ही स्थितियों के लिये ‘‘मनोदर्पण’ एक महत्वपूर्ण पहल है जो छात्र, अभिभावकों और शिक्षकों को ताकत देगी। यह कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक स्थायी मनोसामाजिक सहायता प्रणाली के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत एक वेबसाइट भी है जिसमें निर्देश, सुझाव हैं। इस पोर्टल पर आप समस्याएं बता सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं और सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 500 से ज्यादा चिकित्सकों, विशेषज्ञों ने समय देने का वादा किया है।

इसके तहत राष्ट्रीय टोलफ्री नंबर 8448440632 भी जारी किया गया है जिस पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य पर एक निर्देशिका भी जारी की । इस दौरान मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे एवं अधिकारी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आत्मनिर्भर अभियान की शुरूआत की। शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधार लाने, मानव पूंजी को मजबूती प्रदान करने और उत्पादकता को बढ़ावा देने के एक भाग के रूप में, 'मनोदर्पण' पहल को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शामिल किया गया है।

उन्होंने पूरे देश के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और तनावमुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए इस पहल के साथ जुड़ने की अपील की है।

‘मनोदर्पण’ में स्कूल से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों की समस्याओं को ले कर दिशानिर्देश एवं सुझाव दिये गए हैं । मनोदर्पण में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं परिवारों के लिये परामर्श भी दिये गए हैं ।

मनोदर्पण के तहत परामर्श में सुझाया गया है कि छात्र प्रभावी ढंग से संवाद करें । अपने परिवार के साथ बातचीत और जुड़ाव पर ध्यान दें । हर दिन अपने लिये समय निर्धारित करें । भ्रामक समाचारों और अफवाहों से बचें ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\