खेल की खबरें | नीस ने थामा पीएसजी का अजेय अभियान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीएसजी ने तीन सप्ताह पहले ही फ्रांसीसी लीग का खिताब अपने नाम सुरक्षित किया था और उसकी कोशिश आखिर तक अजेय रहने की थी।
पीएसजी ने तीन सप्ताह पहले ही फ्रांसीसी लीग का खिताब अपने नाम सुरक्षित किया था और उसकी कोशिश आखिर तक अजेय रहने की थी।
पीएसजी की पिछले लगभग एक साल में यह अपने घरेलू मैदान पर पहली हार है जिससे उसकी आर्सेनल के खिलाफ मंगलवार को होने वाले चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण की तैयारी को भी झटका लगा है।
कोच लुइस एनरिक ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिया था लेकिन इसके बावजूद शुरू में पीएसजी का दबदबा था।
नीस के मॉर्गन सैनसन ने मैच का पहला गोल किया। नीस की बढ़त हालांकि केवल पाँच मिनट तक रही। पीएसजी के फैबियान रुइज़ ने बराबरी का गोल किया।
सैनसन ने दूसरे हाफ के शुरू में नीस को फिर से बढ़त दिला दी। उसकी तरफ से युसूफ नदायिशिमिये ने तीसरा गोल किया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)