देश की खबरें | पुडुचेरी के निकट पहुंचा ‘निवार’, कमजोर होकर भीषण चक्रवात में हुआ तब्दील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 26 नवम्बर प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि ‘निवार’ पुडुचेरी के पास तट से गुजरने के बाद कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात से तमिलनाडु और पुडुचेरी दोनों जगह किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की खबर मिली है। वहीं उपनगरीय मुदिचुर सहित इनके कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति देखी गई।

मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में 30 सेमी, तमिलनाडु के कडलूर में 27 सेमी, नागपट्टिनम में 6.3 सेमी, कराईकल में 9.6 सेमी और चेन्नई में 11.3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात ‘निवार’ की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर तटीय इलाके में बिजली नहीं है और उसे बहाल करने का काम जारी है। बारिश के कारण जिन इलाकों में पानी भर गया है, उसे भी निकाला जा रहा है।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नौकाओं और जालों (मछली पकड़ने के) को पहुंचे नुकसान के बारे में बाद में ही पता चल पाएगा।

तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर. बी. उदयकुमार ने पहले बताया था कि चक्रवात की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कई पेड़ जरूर टूटे हैं और तमिलनाडु के कई हिस्सों में दीवारें गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि तूफान के पुडुचेरी के पास तट से गुजरते समय, 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। ‘निवार’ बुधवार देर रात यहां पहुंचने लगा था।

मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ 25 नवम्बर रात साढ़े 11 बजे से 26 नवम्बर तड़के ढाई बजे पुडुचेरी के पास एक तट से गुजरा।’’

एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, ‘‘ प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ , कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’

चेन्नई के मौसम विज्ञान केन्द्र के उप महानिदेशक एस. बालचंद्रन ने बताया कि तमिलनाडु में अभी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ तूफान अब मैदानी इलाके में है। वहां बारिश और तेज हवाएं चलनी जारी रहेंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\