जरुरी जानकारी | निप्पॉन लाइफ का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 343 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 73 प्रतिशत बढ़कर 343 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का अभी तक का यह सबसे अधिक मुनाफा है।
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 73 प्रतिशत बढ़कर 343 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का अभी तक का यह सबसे अधिक मुनाफा है।
कंपनी का पिछले साल समान तिमाही में शुद्ध लाभ 198 करोड़ रुपये था।
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 560.57 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में यह 388.03 करोड़ रुपये थी।
इस मजबूत बढ़त के बाद कंपनी के शेयर बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान 11 प्रतिशत बढ़कर 623.40 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का परिसंपत्ति प्रबंधक है।
कंपनी की मार्च 2024 तक प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 5.24 लाख करोड़ रुपये थी, जिसमें निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का 4.31 लाख करोड़ रुपये का परिसंपत्ति आधार शामिल है।
वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना अधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 1,107 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आय सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 2,037 करोड़ रुपये पहुंच गई।
इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके साथ, 2023-24 के लिए कुल लाभांश 16.50 रुपये प्रति शेयर होगा, जिसमें नवंबर 2023 में वितरित 5.50 रुपये का अंतरिम लाभांश भी शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

