बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित नौवें मरीज की मौत, मामलों की संख्या बढकर 1423 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के जंदाहा गांव निवासी उक्त महिला फेफडे के कैंसर रोग से पीडित थीं और 14 मई को उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था । आज दोपहर उनकी मौत हो गयी ।
पटना, 18 मई पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक महिला की सोमवार को मृत्य हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढकर अब नौ हो गयी है ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के जंदाहा गांव निवासी उक्त महिला फेफडे के कैंसर रोग से पीडित थीं और 14 मई को उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था । आज दोपहर उनकी मौत हो गयी ।
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें पटना एवं वैशाली में दो—दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी एवं खगडिया जिले में एक—एक व्यक्ति शामिल हैं ।
बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामलों के प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या अब बढकर 1423 हो गयी है जिनमें 652 प्रवासी मजदूर शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामले जो सोमवार को प्रकाश में आए हैं, उनमें गोपालगंज के 31, बेगूसराय के 14, मुंगेर के 07, सुपौल के 06, नालंदा एवं मुजफ्फरपुर के 05—05, भागलपुर, मधुबनी एवं वैशाली के 04—04, सारण के 03, अरवल, भोजपुर एवं कटिहार के 02—02 तथा नवादा, पूर्णिया, पटना, नालंदा, सीतामढी, शिवहर एवं कैमूर के एक—एक मामले शामिल हैं ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 164, मुंगेर में 133, रोहतास में 91, नालंदा में 74, मधुबनी में 73, बेगूसराय में 70, गोपालगंज में 63, बक्सर में 62, खगडिया में 55, सिवान में 45, भागलपुर में 42, बांका मेंं 40, भोजपुर में 38, कैमूर में 37, नवादा में 36, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, जहानाबाद मेंं 27, पश्चिम चंपारण में 25, औरंगाबाद एवं सहरसा में 22—22, शेखपुरा, कटिहार एवं सुपौल में 21—21, पूर्वी चंपारण में 19, मधेपुरा में 18, दरभंगा में 16, समस्तीपुर एवं वैशाली में 15—15, लखीसराय, जमुुई, किशनगंज, अरवल एवं सारण में 14—14, सीतामढी में 09, गया में 08 तथा शिवहर में 05, अररिया में 04 मामले प्रकाश में आए हैं ।
बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 46996 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 494 मरीज ठीक हुए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

