देश की खबरें | इंदौर में गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से तालाब में फेंकने पर नौ कर्मी बर्खास्त, प्राथमिकी भी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर नगर निगम (आईएमसी) द्वारा स्थानीय नागरिकों से विसर्जन के लिए एकत्र की गयी गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंके जाने को लेकर मचे बवाल के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 21 सितंबर इंदौर नगर निगम (आईएमसी) द्वारा स्थानीय नागरिकों से विसर्जन के लिए एकत्र की गयी गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंके जाने को लेकर मचे बवाल के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

चंदन नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमसी के एक अफसर की शिकायत पर यह प्राथमिकी भादंसं की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जान-बूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) के तहत इस शहरी निकाय के नौ बर्खास्त कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज की गई है।

आईएमसी की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से तालाब में फेंके जाने के मामले में सात अस्थायी कर्मियों की सेवाएं सोमवार को ही समाप्त कर दी गईं थीं और इसके बाद दो सुपरवाइजर को भी बर्खास्त कर दिया गया । उन्होंने कहा, "भगवान गणेश की मूर्तियों को ट्रकों से तालाब में फेंके जाने से कई नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।"

पाल ने बताया कि इस घटना पर आईएमसी के एक क्षेत्रीय अधिकारी और एक कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित भी किया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही फैल चुका है। इसमें ट्रकों पर सवार आईएमसी कर्मचारी गणेश प्रतिमाओं को एक तालाब में धड़ाधड़ फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर आक्रोशित नागरिक इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर आईएमसी प्रशासन की तीखी आलोचना कर चुके हैं।

इस बीच, इंदौर के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने कहा, "यह घटना बेहद निंदनीय है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट