विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवाद विरोधी अभियान में नौ आतंकवादी मारे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान में कम से कम नौ आतंकवादी मारे गए और एक सैन्य अफसर समेत तीन अधिकारी घायल हो गए।
पेशावर, 19 जुलाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान में कम से कम नौ आतंकवादी मारे गए और एक सैन्य अफसर समेत तीन अधिकारी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हांगू जिले के शिनावारी जरगारी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किए गए अभियान के दौरान मेजर रैंक का एक सैन्य अधिकारी और पुलिस के दो अफसर घायल हो गए।
पुलिस उप महानिरीक्षक अब्बास मजीद मारवात ने बताया कि अभियान अभी जारी है और इसमें अब तक नौ आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
मारवात ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान जारी है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
संघीय गृह मंत्री सैयद मोहसिन नकवी ने घायल कर्मियों से टेलीफोन पर बातचीत की और उनकी बहादुरी की सराहना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

