देश की खबरें | चेन्नई के एक कॉलेज परिसर में पटाखे फेंकने के आरोप में नौ छात्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई के एक कॉलेज परिसर में पटाखा विस्फोट के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद छात्रों में दहशत फैल गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई (तमिलनाडु), 22 अगस्त चेन्नई के एक कॉलेज परिसर में पटाखा विस्फोट के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद छात्रों में दहशत फैल गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कॉलेज प्रबंधन ने भी 21 अगस्त की झड़प में शामिल होने और संस्थान को बदनाम करने के आरोप में लगभग 18 छात्रों को बर्खास्त कर दिया है। उसी दिन पटाखा फेंका गया था।

कॉलेज की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, तीसरे और दूसरे वर्ष के नौ- नौ छात्रों को बर्खास्त किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले के किसी विवाद के बाद कॉलेज में छात्रों के दो समूह सोमवार को फिर एकत्र हुए और उनके बीच बहस हो गई। तभी अचानक एक छात्र पटाखा फेंककर भाग गया।’’

मीडिया में ऐसी अटकलें आयी थीं कि छात्र ने देसी बम फेंका था लेकिन इसे खारिज करते हुए अधिकारी ने कहा कि उपद्रवियों ने छात्रों के विरोधी समूह को डराने के लिए ‘‘देसी पटाखा’ छोड़ा जिसका उपयोग राज्य के मंदिरों में उत्सवों में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जब ऐसा करने वाले ने भागने का प्रयास किया तो कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और अधिकारियों को सौंप दिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा ने कहा, ‘‘छात्रों द्वारा किसी भी हथियार का प्रयोग नहीं किया गया। मीडिया के एक वर्ग ने झूठी खबर दी कि देसी बम फेंका गया, जबकि यह सच नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\