पुणे पुलिस के नौ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये
जमात

पुणे, 27 अप्रैल पुणे पुलिस के नौ कर्मी अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित पाये गये है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को यह जानकारी दी।

इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आये लोगों को पृथक किया गया है।

पुणे शहर में पुलिस थानों में से एक से संबद्ध एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी 17 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद कुछ और पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गये।

पुलिस आयुक्त के वेंकटेशम ने बताया, ‘‘अब तक पुणे पुलिस से नौ कर्मी संक्रमित पाये गये हैं।’’

आयुक्त ने बताया कि इन नौ मामलों में से सात एक ही पुलिस थाने से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)