विदेश की खबरें | जापान में नौ लोगों की हत्या कर शवों के टुकड़े-टुकड़े करने के दोषी को फांसी दी गयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘ट्विटर किलर’ के नाम से पहचाने जाने वाले ताकाहिरो शिराशी को 2017 में नौ लोगों की हत्या करने के जुर्म में 2020 में मौत की सजा सुनायी गयी थी। इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोगों ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या के विचार पोस्ट किए थे। शिराशी को उन महिलाओं के यौन शोषण का भी दोषी ठहराया गया, जिनकी उसने हत्या कर दी थी।
‘ट्विटर किलर’ के नाम से पहचाने जाने वाले ताकाहिरो शिराशी को 2017 में नौ लोगों की हत्या करने के जुर्म में 2020 में मौत की सजा सुनायी गयी थी। इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोगों ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या के विचार पोस्ट किए थे। शिराशी को उन महिलाओं के यौन शोषण का भी दोषी ठहराया गया, जिनकी उसने हत्या कर दी थी।
यह फांसी ऐसे समय में दी गई है जब विश्व में सबसे लंबे समय से जेल की सजा काट रहे और मृत्युदंड पाने वाले इवाओ हाकामाडा को पिछले वर्ष बरी किए जाने के बाद से जापान में मौत की सजा को समाप्त करने की मांग बढ़ रही है।
शिराशी को अत्यधिक सुरक्षा के बीच तोक्यो डिटेंशन हाउस में फांसी दी गयी।
पुलिस ने 2017 में शिराशी के अपार्टमेंट में कोल्ड-स्टोरेज में आठ महिलाओं और एक पुरुष का शव मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया था।
जांचकर्ताओं ने कहा कि शिराशी ने ट्विटर (अब एक्स) के जरिए इन लोगों से संपर्क करके इन्हें आत्महत्या करने की इच्छा पूरी करने में मदद करने की पेशकश की थी। उसने किशोरियों समेत आठ महिलाओं से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी और उनमें से एक महिला के प्रेमी की भी हत्या कर दी थी।
जापान में आत्महत्या करने की दर दुनिया में सबसे अधिक है। हाल में इसमें गिरावट आने के बाद फिर से आत्महत्या के मामले बढ़ गए हैं।
जापान की अपराध दर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन हाल के वर्षों में वहां कुछ बड़ी सामूहिक हत्याओं की घटनाएं हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)