एजेंसी न्यूज

Karnataka: कर्नाटक में तीन वाहनों की टक्कर में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

कर्नाटक के हासन में तीन वाहनों की टक्कर में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य लोग घायल हो गए.

Karnataka: कर्नाटक में तीन वाहनों की टक्कर में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हासन (कर्नाटक), 16 अक्टूबर : कर्नाटक के हासन में तीन वाहनों की टक्कर में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूध के एक टैंकर, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और एक टेम्पो के बीच शनिवार को यहां अर्सिकेरे तालुक में रात करीब 11 बजे टक्कर हो गई.

सूत्रों ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग टेम्पो में सवार थे. टेम्पो, बस तथा दूध के टैंकर के बीच कुचला गया. छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोगों ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Jharkhand: परीक्षा के दौरान छात्रा से कपड़े उतरवाने की आरोपी शिक्षिका गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज हो रहा है. उन्होंने बताया कि हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर और वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).