विदेश की खबरें | अमेरिका में सशस्त्र गतिरोध के बाद नौ लोग हिरासत में लिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में दो लोग वे शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पहले गिरफ्तार किया गया था। गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में दो लोग वे शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पहले गिरफ्तार किया गया था। गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा।

मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने कहा कि नौ संदिग्धों को एक घंटे के गतिरोध के बाद हिरासत में ले लिया गया है, जिसके कारण अंतरराज्यीय मार्ग 95 को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गतिरोध आज तड़के शुरू हुआ, जब पुलिस ने अंतरराज्यीय राजमार्ग इंटरस्टेट 95 पर दो कारों की गति कम होते और उन्हें सड़क किनारे खड़ी होते देखा। दोनों कारों की लाल बत्ती जल रही थी।

मास स्टेट पुलिस कर्नल क्रिस्टोफर मैसन ने कहा कि सैनिकों जैसी पोशाक पहने आठ से 10 लोग बंदूक और पिस्तौल के साथ थे।

पुलिस ने बताया, ‘‘संदिग्ध लोगों ने अपने हथियार सौंपने और अधिकारियों के आदेश का पालन करने से इनकार करते हुए दावा किया कि वे एक ऐसे समूह से हैं जो कानून को नहीं मानता है। ’’ वे जंगली इलाके में भाग गये, जहां दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस गतिरोध के वेकफील्ड में इंटरस्टेट -95 राजमार्ग के एक हिस्से को बंद करना पड़ा, जिससे यातायात अवरूद्ध हो गया।

पुलिस ने वेकफील्ड और पास के रीडिंग इलाके के बाशिंदों को अपने घरों के दरवाजे बंद रखने की सलाह दी है।

वेकफील्ड पुलिस ने एक बयान में कहा कि कोई धमकी नहीं दी गई है लेकिन संदिग्ध लोग हथियारों से लैस हैं और खतरनाक माने जा रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now