देश की खबरें | हैदराबाद में अवैध किडनी प्रतिरोपण गिरोह में नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में कथित अवैध किडनी प्रतिरोपण गिरोह के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 25 जनवरी हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में कथित अवैध किडनी प्रतिरोपण गिरोह के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की शिकायत के बाद 21 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, राचकोंडा आयुक्तालय की टीम ने रंगा रेड्डी जिले के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) के साथ समन्वय करके विश्वसनीय सूचना के आधार पर 21 जनवरी को इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

इस कार्रवाई में कथित तौर पर सरूर नगर में अवैध किडनी प्रतिरोपण में संलिप्त अस्पताल के प्रबंधन को निशाना बनाया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चार व्यक्ति पाए गए, जिनमें तमिलनाडु के दो किडनी दानकर्ता और दो प्राप्तकर्ता शामिल थे।

इन रोगियों की पहले ही किडनी प्रतिरोपण सर्जरी हो चुकी थी और उन्हें ऑपरेशन के बाद की देखभाल मिल रही थी।

बाद में चारों को आगे के इलाज के लिए सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला कि अस्पताल किडनी प्रतिरोपण सर्जरी करने के लिए आवश्यक अनुमति के बिना काम कर रहा था।

गिरफ्तार लोगों में दो चिकित्सक शामिल हैं, जिनमें से एक निजी अस्पताल का प्रबंध निदेशक सुमंत है तथा पांच चिकित्सा सहायक हैं।

बयान में कहा गया कि दो व्यक्तियों को 23 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शेष सात को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो सर्जन (एक तमिलनाडु से और दूसरा जम्मू-कश्मीर से) तथा विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से गिरोह के तीन आयोजक फिलहाल फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\