देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से आठ मामले हैदराबाद और एक मामला रंगारेड्डी में सामने आया।
हैदराबाद, 22 दिसंबर तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से आठ मामले हैदराबाद और एक मामला रंगारेड्डी में सामने आया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 27 है।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी के स्वामित्व वाले नीलोफर अस्पताल में एक 14 महीने के बच्चे और दो महीने की बच्ची में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें आइसोलेशन वार्ड (पृथकवास कक्ष) में रखा गया है।
बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 1,245 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 68 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के छह मामले दर्ज किए थे।
बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को वायरस से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड से मृत्यु दर 0.49 प्रतिशत और बीमारी से ठीक होने की दर 99.51 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

