एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, 287 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को नौ और लोगों की मौत दर्ज की गयी इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 301 हो गई।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, 287 नये मामले सामने आए
जियो

जयपुर, 15 जून राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को नौ और लोगों की मौत दर्ज की गयी इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 301 हो गई।

वहीं 287 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 12,981 हो गयी। इनमें से 2,895 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई और कोंकण में अगले दो दिन हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में चार, भरतपुर व उदयपुर में एक एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। अन्य राज्य के तीन संक्रमित की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 301 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 137 हो गयी है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18,भरतपुर में 18, अजमेर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 21 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | मुंबई और कोंकण में अगले दो दिन तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोमवार रात साढे़ आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 287 नये मामले सामने आये। इनमें जयपुर में 41, पाली में 46, अलवर में 38, धौलपुर में 33, जोधपुर में 20, सीकर में 19, झुंझुनू में 18, सिरोही में 10, बाड़मेर में 10, जालौर में नौ, हनुमानगढ़ में सात, गंगानगर में छह व सवाई माधोपुर में पांच नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).