एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत, 262 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को नौ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 240 हो गई है। इसके साथ ही 262 नये मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 10599 हो गयी। उनमें 2605 मरीज उपचाराधीन हैं।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत, 262 नये मामले
जियो

जयपुर, सात जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को नौ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 240 हो गई है। इसके साथ ही 262 नये मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 10599 हो गयी। उनमें 2605 मरीज उपचाराधीन हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात साढे आठ बजे जयपुर में छह और बारां,सवाईमाधोपुर और अन्य राज्य से आये एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 240 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 112 हो गयी है जबकि जोधपुर में 21 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 13 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: बीएमडब्ल्यू से चलने वाले उद्योगपतियों ने की बैलगाड़ी की सवारी!.

राज्य में संक्रमण के 262 नये मामले सामने आये है। इनमें जोधपुर में 81,भरतपुर में 63, जयपुर में 38,सीकर में 11, नागौर में नौ, कोटा एवं टोंक और अन्य राज्यों के छह-छह, दौसा एवं सिरोह में पांच-पांच, भीलवाडा एवं पाली में चार-चार, झुंझुनूं एवं धौलपुर में तीन-तीन, अजमेर एवं चूरू में दो-दो, अलवर, बांसवाडा, बारां, बूंदी, गंगानगर, जालौर, झालावाड, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और उदयपुर में एक-एक नये मरीज शामिल हैं।

राजधानी जयपुर में रविवार को 38 नये संक्रमित मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2226 हो गई।

यह भी पढ़े | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस का पहला मामला.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).