एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से नौ मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी कस्बे के पास शनिवार को स्टेनलेस स्टील फैक्टरी के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिलाओं समेत नौ मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात के मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से नौ मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मेहसाणा, 12 अक्टूबर गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी कस्बे के पास शनिवार को स्टेनलेस स्टील फैक्टरी के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिलाओं समेत नौ मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि घटना जसलपुर गांव में हुई, जहां मजदूरों ने एक टैंक के लिए 16 फुट गहरा गड्ढा खोदा था।

वाघेला ने बताया, “दमकल विभाग, पुलिस और मजदूरों की टीम ने करीब दो घंटे तक बचाव अभियान चलाया। मिट्टी के ढेर से नौ शव निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को जिंदा निकाला गया। मृतकों में से ज्यादातर दाहोद के थे, जबकि तीन राजस्थान के थे। उनकी उम्र 20-30 साल है।”

अधिकारी ने बताया कि वे ‘स्टीलीनॉक्स स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड’ की साइट पर निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ‘एक्स’ पर जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को "अत्यंत दुखद" बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें (हादसे में) जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने घायलों के बचाव और त्वरित उपचार की प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).