एजेंसी न्यूज

Odisha COVID-19: ओडिशा में सरकारी आवासीय विद्यालय की नौ छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय की नौ छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Odisha COVID-19: ओडिशा में सरकारी आवासीय विद्यालय की नौ छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित
कोविड-19 (Photo Credits: PTI)

जाजपुर (ओडिशा), 8 दिसंबर : ओडिशा के जाजपुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय की नौ छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दशरथपुर ब्लॉक के कस्तूरबा उच्च विद्यालय की कुछ छात्राओं में संक्रमण के लक्षण दिखाई पड़े, जिसके बाद उनके स्वाब के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए. विद्यालय के अधिकारियों ने कहा, “नौ छात्राओं की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है.” यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के चेक चोलन इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई

जिलाधिकारी चक्रवर्ती राठौड़ ने कहा कि एहतियात के तौर पर संस्थान के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों की कोविड-19 जांच कराई गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).