देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में वन विभाग के नौ अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के आठ अधिकारियों समेत नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

जियो

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के आठ अधिकारियों समेत नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक :वन्य प्राणी: अतुल कुमार शुक्ला का तबादला प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर के पद पर कर दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 142 मौतें, 3827 नए मामले मरीज भी पाए गए.

शुक्ला के स्थान पर पीवी नरसिंह राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक :वन्य प्राणी: नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने बलरामपुर जिले के वनमंडल अधिकारी प्रणय मिश्रा का तबादला उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन सरंक्षक नवा रायपुर के पद पर कर दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 142 मौतें: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के बलरामपुर जिले में हाथी की मौत के बाद मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने उपप्रबंधक, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त लक्ष्मण सिंह का तबादला प्रभारी वनमंडल अधिकारी बलरामपुर वनमंडल के पद पर किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने धरमजयगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी प्रियंका पांडेय का तबादला उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, नवा रायपुर के पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर केशकाल वनमंडल के वनमंडल अधिकारी मणिवासगन एस को वनमंडल अधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल के पद पर पदस्थ किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने कोरिया वनमंडल के वनमंडल अधिकारी राजेश कुमार का तबादला उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक नवा के रायपुर के पद पर तथा उनके स्थान पर संचालक, गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर ईमोतेसु आओ को वनमंडल अधिकारी कोरिया वनमंडल नियुक्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने वन विभाग के उप सचिव गणवीर धम्मशील का तबादला वनमंडल अधिकारी केशकाल वनमंडल के पद पर किया है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों के दौरान चार जिलों में छह हाथियों की मौत हुई है।

राज्य के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से इस महीने की 16 और 18 तारीख को दो हाथियों की मौत हो गई थी।

वहीं, 16 जून को ही राज्य के धमतरी जिले में दलदल में हाथी के शावक का शव बरामद किया गया था।

राज्य के सूरजपुर जिले में वन विभाग ने नौ और 10 जून को दो हाथियों का तथा 11 जून को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू