एजेंसी न्यूज

9 अगस्त का इतिहास: भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 1971 में आज का दिन एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया

9 अगस्त का इतिहास: भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर (Photo Credits: Getty Images)

9 अगस्त आज का इतिहास: भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 1971 में आज का दिन एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया. यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका (America), पाकिस्तान (Pakistan) और चीन (China) का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था.

ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको (Andrei Gromyko) भारत आए और 1971 को आज ही के दिन उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए. यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही.

यह भी पढ़ें: 8 अगस्त का इतिहास: महात्मा गांधी ने आज के दिन शुरू की थी भारत छोड़ो आंदोलन, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

देश दुनिया के इतिहास में 9 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1173 : इटली में पीसा की झुकी मीनार का निर्माण शुरू.

1683 : एक घोषणापत्र के द्वारा ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में शांति अथवा युद्व की घोषणा का अधिकार दिया.

1788 : गुलाम कादिर ने दिल्ली के बादशाह शाह आलम द्वितीय की आंखों में बरछी घोंपकर उन्हें अंधा कर दिया.

1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली.

1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया.

1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली. क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था.

1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया.

1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया.

1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर.

1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया.

2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).