देश की खबरें | नील गाय का शिकार, 22 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नील गाय का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, सात अगस्त छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नील गाय का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर वन मंडल के अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तीन अगस्त को वन विभाग को सूचना मिली थी कि पुटसुरा और बसकेपी गांव के कुछ ग्रामीणों ने चांदो वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे एक नीलगाय का शिकार किया है।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: केरल में विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा, अब तक 15 लोगों की मौत, 123 लोग घायल.

सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपियों की खोज शुरू की। मामले की छानबीन करने के दौरान वन विभाग ने पुटसूरा और बसकेपी गांव से भोला लोहार (35 वर्ष), लोहिमा अगसिया (45 वर्ष), जोखू मार (55 वर्ष), नरेश खैरबार (35 वर्ष), मनराज घासी (45 वर्ष), अरुण कोरवा (26 वर्ष), सुखन उरांव (40 वर्ष) और हीरा कंवर (27 वर्ष) समेत कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने आरोपियों से नील गाय के शिकार में प्रयुक्त चार बन्दूकें बरामद की हैं।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुःख: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\