देश की खबरें | 'निल बटे सन्नाटा' ने मेरे संघर्ष के दिनों को सार्थक बनाया : स्वरा भास्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार को अपनी 2016 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' के छह साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए कहा कि यह फिल्म एक 'रत्न' थी जिसने उनके जीवन और करियर को बदल दिया।

मुंबई, 22 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार को अपनी 2016 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' के छह साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए कहा कि यह फिल्म एक 'रत्न' थी जिसने उनके जीवन और करियर को बदल दिया।

आनंद एल राय द्वारा निर्मित फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्दशित किया था।

फिल्म में, स्वरा भास्कर ने एक मां की भूमिका निभाई थी, जो अपनी इकलौती बेटी को शिक्षित करने का सपना देखती है और बाद में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए स्कूल में अपना नामांकन करवा लेती हैं।

34 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा, ''निल बटे सन्नाटा'' ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया। ''इस रत्न के छह साल, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी! एक ऐसी भूमिका के लिए जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया! ये ऐसी फिल्में और हिस्सें हैं जो आपको सौभाग्यशाली महसूस कराते हैं और उन सभी कठिन, संघर्षपूर्ण दिनों को सार्थक बनाते हैं। चंदा के लिए अश्विनी अय्यर और मुकेश छाबड़ा को धन्यवाद।''

उनके ट्वीट का जवाब देते हुए, राय ने पोस्ट किया, ''इस रत्न पर बहुत गर्व है। इस भावपूर्ण अनुभव के लिए स्वरा भास्कर और अश्विनी अय्यर को धन्यवाद।''

भास्कर के अलावा, फिल्म में रत्ना पाठक शाह और पंकज त्रिपाठी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\