विदेश की खबरें | सिंगापुर में दिसंबर से खुलेंगे रात्रि में चलने वाले प्रतिष्ठान

सिंगापुर, सात नवंबर सिंगापुर में रात्रि में चलने वाले प्रतिष्ठानों की सीमित संख्या को दिसंबर से दो महीने के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी।

इस दौरान कोविड-19 से सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: फ्रांस में COVID19 के 60 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, 828 संक्रमितों की हुई मौत.

उद्योग और गृह मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस फैलने के चलते यह प्रतिष्ठान नौ महीने तक बंद थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: ब्रिटेन में दर्ज किए गए COVID19 के 23,287 मामले दर्ज, एक दिन में 355 संक्रमितों की हुई मौत.

उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय ने कहा कि पब और बार को दो महीने के लिए खोला जाएगा जिस दौरान संचालकों को सुरक्षा उपायों के साथ व्यवसाय करने की अनुमति दी जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि प्रतिष्ठान के संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक खाने पीने को छोड़कर बाकी समय मास्क लगाएं।

सिंगापुर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 58,054 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 28 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)