देश की खबरें | कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में आने वाले दिनों में मुख्यतः शुष्क मौसम का पुर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, तीन दिसंबर कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में आने वाले दिनों में मुख्यतः शुष्क मौसम का पुर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और गुलमर्ग को छोड़कर अधिकांश अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सुधार होने से रातें पहले की अपेक्षा गर्म रहीं।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, काजीगुंड और कुपवाड़ा में रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान से अधिक है।
दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कुपवाड़ा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कोकरनाग में तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने तथा कुछ ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश अथवा हिमपात की संभावना जताई है।
आईएमडी के मुताबिक चार-सात दिसंबर तक शुष्क स्थिति बनी रहेगी, तथा आठ दिसंबर की देर रात से नौ दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश अथवा हिमपात होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा तथा 14 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

