देश की खबरें | कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बादल छाए रहने के कारण पूरे कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रहा।
श्रीनगर, 29 नवंबर बादल छाए रहने के कारण पूरे कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से केंद्र शासित प्रदेश को प्रभावित करेगा और मैदानी इलाकों में बारिश और घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
पहलगाम पर्यटन स्थल, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है, में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो घाटी का सबसे ठंडा मौसम केंद्र है।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार शाम से जम्मू-कश्मीर पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है।
शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक अलग-अलग स्थानों, विशेषकर घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
कश्मीर में एक दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी होगी।
ऊंचाई वाले स्थानों पर दो दिसंबर से दो दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

