देश की खबरें | कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर शहर और गुलमर्ग पर्यटन केंद्र में न्यूनतम तामपान में आंशिक वृद्धि होने के बावजूद शुक्रवार को कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 18 दिसंबर श्रीनगर शहर और गुलमर्ग पर्यटन केंद्र में न्यूनतम तामपान में आंशिक वृद्धि होने के बावजूद शुक्रवार को कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी-श्रीनगर और उत्तर कश्मीर में मशहूर पर्यटन केंद्र गुलमर्ग घाटी में ऐसे स्थान है, जहां रात के तापमान में बृहस्पतिवार को थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार घाटी में अन्य सभी मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की ।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 6.4 डिग्री नीचे था और वह इस मौसम की यह सबसे अधिक सर्द रात थी।
गुलमर्ग में पारा शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढक गया, जबकि उसकी पिछली रात यह शून्य से 11 डिग्री नीचे रहा था। गुलमर्ग केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया।
विभाग के मुताबिक इस केंद्रशासित प्रदेश में माह के आखिर तक ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, वैसे 21-22 दिसंबर को घाटी में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

