एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज, सोमवार को बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, घाटी के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज, सोमवार को बारिश की संभावना

श्रीनगर, पांच फरवरी जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, घाटी के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के आधे मौसम केंद्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक शून्य से 0.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक शून्य डिग्री सेल्सियस, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था।

इसके अलावा पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है।

इसने 9 फरवरी से 11 फरवरी तक केंद्रशासित प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना व्यक्त की है।

कश्मीर में ‘चिल्लई-कलां’ का दौर समाप्त हो गया है। अब 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ का दौर चल रहा है, जिसमें भी कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी रहेगी। फिर 10 दिन तक ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर रहेगा, और तब घाटी में ठंड में कमी आने लगेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).