देश की खबरें | पंजाब के चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के चार जिलों में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बाद शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया।
चंडीगढ़, छह मार्च पंजाब के चार जिलों में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बाद शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया।
पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन और पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कोरोना वायरस हालात को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सभी आयुक्तों, जिला पुलिस प्रमुखों और सिविल सर्जनों के साथ बैठक की, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया।
जिन जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है, उनमें जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर और कपूरथला शामिल हैं।
इस जिलों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
इससे पहले दिन में जालंधर के उपायुक्त घनश्याम ठोरी ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू शनिवार से लेकर अगले आदेश तक जारी रहेगा।
हालांकि इस दौरान 24 घंटे चलने वाले कारखानों में विभिन्न पालियों में काम करने वाले लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी। आपात स्थिति में कर्फ्यू में ढील रहेगी।
पंजाब में पिछले चार सप्ताह से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

