जरुरी जानकारी | नाइजीरिया की एनगोज़ी ओकोंजो-इविएला होंगी डब्ल्यटीओ की अगली महानिदेशक

नयी दिल्ली, 15 फरवरी नाइजीरिया की डॉ. एनगोज़ी ओकोंजो इविएला विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की नई प्रमुख होंगी। वह पहली महिला और पहली अफ्रीकी होंगी जो जिनेवा स्थित इस प्रमुख संगठन की कमान संभालेंगी।

डब्ल्यूटीओ ने एक बयान में यह जानकारी दी।

डब्ल्यूटीओ के सदस्यों ने सोमवार को आम राय से ओकोनजो इविएला को 164 सदस्यीय निकाय का अगला महानिदेशक चुने जाने पर सहमति जतायी।

वह निवर्तमान महानिदेशक रोबर्तो एजेवेदो की जगह साल एक मार्च से कार्यभार संभालेंगी। एजोवेदो ने एक साल पहले ही इस्तीफा दे दिया और 31 अगस्त को पदभार छोड़ दिया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत में स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत ब्रजेंद्र नवनीत ने कहा कि विश्व व्यावपार संगठन आज एक महत्वपूर्ण दोराहे पर खड़ा है और ऐसे में डा एनगोली की भूमिका बहुत गंभीर होगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि डब्ल्यूटीओ की नयी प्रमुख से संगठन को अपेक्षित प्रकार का नेतृत्व प्राप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)