दिल्ली हवाई अड्डे पर 30 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश में 30 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने के लिए नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमाशुल्क अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 2 नवंबर : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश में 30 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने के लिए नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमाशुल्क अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को दोहा से होते हुए लागोस से आने के बाद आरोपी को रोका गया। यह भी पढ़ें : निर्माण कार्य पर रोक: केजरीवाल ने की मजदूरों को 5,000 रुपये की सहायता की घोषणा
अधिकारी ने कहा कि उसके पास से 30 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग चार किलो हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने कहा कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेरोइन भी जब्त की जा चुकी है।
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

