निकोल्स विश्व कप फाइनल में पहनी जर्सी को करेंगे दान
निकोल्स इस जर्सी को यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) न्यूजीलैंड को दान करेंगे।
वेलिंगटन, दो मई न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने क्रिकेट विश्व कप (2019) के फाइनल में पहनी जर्सी को कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए दान देने का फैसला किया है।
निकोल्स इस जर्सी को यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) न्यूजीलैंड को दान करेंगे।
यूनिसेफ ने ट्वीट किया, ‘‘ न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हेनरी निकोल्स ने 2019 क्रिकेट विश्व कप में इस्तेमाल की गयी जर्सी को दान देने का फैसला किया है जिस पर पूरी टीम के हस्ताक्षर होंगे। न्यूजीलैंड में परिवारों को खाना खिलाने वाले एक भाग्यशाली विजेता को इसे दिया जाएगा। अगर आप भी इसे हासिल करना चाहते है तो दान करिये।’’
निकोल्स ने काले रंग की इस जर्सी का इस्तेमाल इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में खले गये फाइनल में किया था। इस रोमांचक मुकाबले में हालांकि किस्मत ने न्यूजीलैंड का साथ नहीं दिया। मैंच टाई होने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया। सुपर ओवर भी टाई रहा। जिसे बाद अधिक बाउंड्री संख्या के आधार पर इंग्लैंड चैम्पियन बना।
फाइनल में 55 रन की पारी खेलने वाले निकोल्स ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन शुरु होने के बाद से न्यूजीलैंड में खाने के पार्सल की मांग में तीन गुना इजाफा हुआ है। लोगों को दान करने के लिए प्रेरित करने के लिए मैंने अपनी शर्ट दान करने का फैसला किया।’’
भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी आईपीएल के एक मैच से जुड़ी चीजों को नीलाम करने का फैसला किया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने विश्व कप फाइनल की जर्सी को नीलाम किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

