देश की खबरें | महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच करेगी एनआईए: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) करेगी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) करेगी।

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित की गई नेता नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले उनके सोशल मीडिया पोस्ट से इस मामले के जुड़े होने की आशंका के बाद यह कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि कोल्हे की ‘‘बर्बर हत्या’’ से संबंधित मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।

उन्होंने कहा कि एनआईए इस घटना के तार अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े होने की भी गहन जांच करेगी।

गौरतलब है कि हाल में राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच भी एनआईए कर रही है।

महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक अमरावती हत्याकांड के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इरफान खान नाम के एक व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो एक एनजीओ चलाता है और इस मामले का मुख्य आरोपी है।

पुलिस के मुताबिक, केमिस्ट कोल्हे ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर कुछ टिप्पणी की थी। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि इसी पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने कोल्हे की हत्या कर दी।

घटना 21 जून की रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच की है, जब कोल्हे अपनी दुकान बंद कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज