देश की खबरें | हैदराबाद में ग्रेनेड फेंकने की साजिश से जुड़े मामले की जांच का जिम्मा एनआईए ने लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में सार्वजनिक सभाओं पर कई हैंड ग्रेनेड (हथगोले) फेंकने की कथित साजिश को लेकर पुलिस द्वारा तीन लोगों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करके इसकी जांच का जिम्मा राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ले लिया है।

हैदराबाद, पांच फरवरी हैदराबाद में सार्वजनिक सभाओं पर कई हैंड ग्रेनेड (हथगोले) फेंकने की कथित साजिश को लेकर पुलिस द्वारा तीन लोगों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करके इसकी जांच का जिम्मा राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ले लिया है।

हैदराबाद पुलिस ने अक्टूबर 2022 में एक मामला दर्ज करके अब्दुल जाहिद और दो अन्य को शहर में कथित रूप से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से हथगोले बरामद किये थे।

पुलिस ने कहा कि हैदराबाद स्थित मलकपेट निवासी जाहिद पहले भी शहर में आतंकवाद संबंधी कई मामलों में संलिप्त रहा है अैर उसने पाकिस्तान स्थित आईएसआई सूत्रों से अपने संपर्कों को फिर से पुनजीर्वित किया है।

पुलिस ने कहा कि जाहिद ने पड़ोसी देश में बैठे लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई के आकाओं के निर्देश पर कई युवाओं को भर्ती किया था।

पुलिस ने कहा कि उसने आम लोगों के मन में दहशत पैदा करने के लिए हैदराबाद में विस्फोटों और लोन-वुल्फ हमलों समेत अन्य आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक जाहिद को हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान स्थित आकाओं से मिले थे।

पुलिस ने कहा कि वह इन हैंड ग्रेनेड को अपने समूह के सदस्यों के जरिये सार्वजनिक सभाओं में फेंकने की साजिश रचने में जुटा था। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जाहिद के परिसर से दो हैंड ग्रेनेड, दो मोबाइल फोन और 3,91,800 रुपये नकद जब्त किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\