एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनआईए की विशेष अदालत ने अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के आतंकवादी को सुनाई सात साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के एक बांग्लादेशी आतंकवादी को सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।

देश की खबरें | एनआईए की विशेष अदालत ने अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के आतंकवादी को सुनाई सात साल की सजा

कोलकाता, 10 फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के एक बांग्लादेशी आतंकवादी को सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।

एनआईए की विशेष अदालत ने समद मियां (26) को भारत में आतंकवादी हमले की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया और उस पर 16,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

एनआईए के एक अधिकारी के मुताबिक बांग्लादेश के सयलहेत के रहने वाले समद मियां (26) को भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया।

अधिकारी के मुताबिक यह मामला शुरू में नवंबर 2017 में एसटीएफ कोलकाता द्वारा दर्ज किया गया था, जो कोलकाता में बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी से संबंधित है।

अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार सदस्यों में चार बांग्लादेशी नागरिक थे जबकि एक भारतीय था।

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मार्च 2018 में जांच अपने हाथ में ली और स्थापित किया कि एबीटी के बांग्लादेशी सदस्य 2016 में भारत में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश के तहत भारत में दाखिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).